बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में हलचल तेज़ हो गई है. बुधवार को कांग्रेस पार्टी में लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव की एंट्री हुई. दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में उन्होंने पार्टी का दामन थामा. कांग्रेस की ओर से उन्हें बिहार के चुनावी दंगल में उतारा जा सकता है.
उनके साथ ही लोजपा के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि सुभाषिनी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं. सुभाषिनी और काली पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और अजय कपूर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.
इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा, ''हमें गर्व है कि सुभाषिनी कांग्रेस में शामिल हुई हैं. उनके पिता का भारत के संसदीय लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान है.'' बता दें कि शरद यादव की तीस वर्षीय बेटी सुभाषिनी के पास एमबीए की डिग्री है. उनका मधेपुरा की बिहारीगंज सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. शरद यादव मधेपुरा सीट से लोकसभा जा चुके हैं.
गौरतलब है कि शरद यादव अपनी पार्टी गठित करने से पहले जद(यू) में थे और उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष रहने के साथ कई सालों तक एनडीए के संयोजक की भूमिका भी निभाई.
साल 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शरद यादव को जद (यू) से निकाल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
-
03/19/2025 446 -
11/03/2024 495
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT