rahul-singh-ki-veergati-music
09/14/2020
1152
Bhojpuri Music | राहुल सिंह की वीरगति का संगीतमय मुहूर्त संपन्न
मुंबई : दिव्य फिल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म वीरगति का संगीतमय मुहूर्त धूमधाम से संपन्न किया गया है। लोकप्रिय गायक रॉकस्टार मोहन राठौर और सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अल्का झा के मधुर स्वर गीत संगीतबद्ध किया गया। रैबल हीरो राहुल सिंह स्टारर यह फिल्म हास-परिहास, प्यार-रोमांस, रोमांच, मारधाड़ से भरपूर है। जिसमें राहुल सिंह का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में एक बार फिर उनकी नायिका सिनेतारिका रेशमा शेख हैं। सुपरहिट भोजपुरी फिल्म प्लेटफार्म नंबर 2 की यह हिट जोड़ी एक बार फिर से रुपहले परदे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इसी माह में 25 तारीख से महाराष्ट्र के पालघर के रमणीय क्षेत्रों में शुरू होने वाली है।फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर काफी जाने माने गणमान्य जन मौजूद थे। सभी ने पूरी टीम को बधाई दी और फ़िल्म की सफलता के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। इस फिल्म के निर्माता अखिलेश चौरसिया हैं। निर्देशक बीरेन हैं। संगीतकार सावन कुमार हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, विनय निर्मल, पिन्टू गिरी हैं। रिकार्डिस्ट रोशन हेगड़े हैं। छायांकन शंकर शर्मा, मारधाड़ उस्मान अंसारी का है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राहुल सिंह, रेशमा शेख, रोहित दहिया, उदय श्रीवास्तव, अखिलेश, अनीता, जीत सिंह तथा रिजवान अहमद सिद्दीकी नजर आने वाले हैं।
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 445 -
11/03/2024 494
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT