04/06/2020
458
Mehul Gosaliya: लॉक डाउन में भूखों का सहारा बने मेहुल गोसालिया
मुंबई: विश्वभर के लिये मनुष्य का दुश्मन बन चुके कोरोना वायरस के मद्देनजर महाराष्ट्र सहित देश भर में कोहराम मचा हुआ है। इस कोहराम से बचाव के लिये मुंबई सहित पुरे देश को लॉक डाउन किया गया है। लेकिन इस लॉक डाउन की वजह से गरीब जनता को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। सभी प्रकार के काम-काज बंद होने की वजह से अब यह भुखमरी के कगार पर खड़े हैं, ऐसे में इन भूखों की भूख दूर करने के लिए कांग्रेसी नेता मेहुल गोसालिया सहारा बने हुए हैं जो पिछले 15 दिन से भोजन व खाद्य सामग्री देकर इनकी मदद कर रहें हैं।
सोमवार को भी महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रतिनिधि मुंबई नार्थ के कांग्रेसी नेता मेहुल गोसलिया ने विवान मित्र मण्डल के सहयोग से मुंबई के बोरीवली, कांदिवली व दहिसर आदि क्षेत्रों की गरीब व जरूरतमंद जनता के बीच जाकर भोजन व अन्य खाद्य सामग्री के साथ ही प्रसाद बांटे। गौरतलब हो कि मेहुल गोसलिया अक्सर सामाजिक कार्यों में जनता की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। मेहुल गोसलिया के अनुसार वह कोरोना वायरस के मद्देनजर उठाये गए लॉक डाउन तक ऐसे ही सामाजिक कार्य करते हुए गरीब, असहाय व जरूरतमन्द लोगों के साथ ही अन्य सभी जनता की मदद करते रहेंगे।
-
03/19/2025 446 -
11/03/2024 495
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT