shubhranshu dixit mumbai bjp
07/08/2024
480
मुंबई को मिलेगी सौगात रेल मंत्री का भाजपा नेता Shubhranshu Dixit को आश्वासन
मुंबई : लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर यात्रा करना बंद हो गया है। जिसके परिणामस्वरूप मुंबई से उत्तर भारत की तरफ जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता Subhranshu dixit ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सोमवार को मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
वैष्णव ने भाजपा नेता को आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत की तरफ जाने वाले ट्रेन गोदान एक्सप्रेस और महानगरी एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच और एसी कोच जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान Subhranshu dixit के साथ मुंबई भाजपा के महासचिव संजय उपाध्याय, भाजपा नेता संतोष पांडे, राजेश रस्तोगी और मणि वालन भी मौजूद थे।
दीक्षित ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने हमारी मांग को ध्यानपूर्वक सुना और हमें विश्वास दिलाया है कि जल्द ही गोदान एक्सप्रेस और महानगरी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
इस ज्ञापन में भाजपा ने लिखा है, "मुंबई में ज्यादातर उत्तर भारतीय कई सालों से रह रहे हैं। ग्रीष्मकालीन छुट्टी और दीपावली की छुट्टी में ज्यादातर उत्तर भारतीय लोग अपने-अपने गांव की तरफ रुख करते हैं।
ऐसे में लोग वेटिंग टिकट लेकर आरक्षित स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। लेकिन पिछले दो महिनों से यात्रियों की शिकायत पर स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट धारकों को यात्रा करने नहीं दिया जा रहा है।
जिसके कारण वेटिंग टिकट धारक यात्रियों को बड़ी परेशानी हो रही है। जबकि कन्फर्म टिकट धारकों की यात्रा सुगम हो गई है। इसी के मद्देनजर मैं आपका कुछ मुद्दों पर ध्यान आर्कषित करना चाहता हूं। ताकि आने वाले दिनों में वेटिंग लिस्ट टिकट धारकों को भी आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकें। गोदान एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को एक दिन में दो बार मुंबई से रवाना किया जाए।
मसलन मुंबई में एलटीटी से गोदान एक्सप्रेस सुबह 10.55 से प्रस्थान करती है, इस ट्रेन की डुब्लीकेट ट्रेन रात 10.55 से रवाना की जाए, ताकि वेटिंग टिकट यात्रियों की दिक्कत को कम किया जा सकें। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में स्लीपर कोच और एसी कोच की संख्या बढ़ाया जाना चाहिए। ताकि मुंबई में रह रहे यात्रियों को तकलीफों का सामना न करना पड़े।"
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 445 -
11/03/2024 494
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT