RAJESH MEHTA BJP
05/05/2021
475
पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपा नेता राजेश मेहता ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग |
मुंबई : पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, दुष्कर्म, आगजनी और लूटपाट के विरोध में मुंबई के विलेपार्ले में भाजपा कार्यकर्तायों के द्वारा हिंसा का कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया कोविड-19 के कारण प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को देखते हुए यह प्रदर्शन छोटे-छोटे ग्रुपों में प्रदर्शन किया जिसमें सोशल दूरी और मास्क का ध्यान रखा गया ।धरना का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा का नंगा नाच किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं की जा रही है। कई महिला कार्यकर्ताओं की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिस राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हो वहां पर ऐसे घिनौने अपराध के लिए टीएमसी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को खुली छूट देना शर्मनाक है। भाजपा वर्करों के घरों, दुकानों और दफ्तरों में लूटपाट मचा कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। वहां का हिदू समाज इस समय टीएमसी के निशाने पर है। इसमें सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि छोटी-छोटी बातों पर देश को सिर पर उठाने वाले विपक्षी दलों ने इन घटनाओं पर चुप्पी साध रखी है। देश का बुद्धिजीवी वर्ग भी मूकदर्शक होकर तमाशा देख रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
-
03/19/2025 446 -
11/03/2024 495
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT