मुंबई: कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम पीएम केयर्स में भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष ने भी 40000 हजार रूपये दान किये हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी मुम्बईवासियों से सामाजिक दुरी बनाये रखने के साथ ही लॉक डाउन को सफल बनाने की अपील की है।
भारतीय जनता पार्टी के 40 वे स्थापना दिवस के मौके पर कोरोना वायरस की लड़ाई में पीएम मोदी द्वारा चलाई गई मुहीम पीएम केयर्स में 40000 हजार रूपये दान करते हुये भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तजिंदर तिवाना ने कहाकि इस फंड को पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के उद्देश्य से बनाया है, जिसमें दुनिया भर से लोगों ने अपनी मदद भेजी है जो कोरोना की लड़ाई में सहयोग प्रदान करेगी।
बता दें कि पीएम केयर्स फंड का गठन महामारी कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए किया गया है। इसके गठन के वक्त पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे कोरोना से मुकाबले के लिए इसमें ज्यादा से ज्यादा दान करें। पीएम केयर्स फंड का गठन एक अलग पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में किया गया जिसका पूरा नाम है- प्राइम मिनिस्टर सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड।
-
03/19/2025 446 -
11/03/2024 495
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT