04/08/2020
581
नगर सेवक का अन्न सहयोग मिशन 11वें दिन भी जारी
मुंबई: कोरोना वायरस के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुये जारी लॉक डाउन में गरीब व असहाय लोगों की दिक्क़ते बढ़ गई हैं। इन्हे सबसे ज्यादा परेशानी दो वक्त के भोजन की हो रही है। लेकिन इन परेशानियों को अपनी परेशानी समझते हुए बहुत से राजनेता व समाजसेवी इनकी मदद भी कर रहें हैं।
मुंबई तंबू नगर वार्ड न.104 से नगरसवेक श्रीप्रकाश गंगाधर पिछले 11 दिन से लॉक डाउन की परेशानी झेल रहें लोगों की मदद कर रहें हैं। बुधवार को भी उन्होंने क्षेत्र के मुलुंड इलाके में सैकड़ों जरूरतमंद व श्रमिकों को भोजन का पॉकेट बांटा। नगर सेवक ने कहाकि यह समय संकट का है, हम सभी सक्षम व्यक्ति को इस संकट के समय मदद के लिये आगे आना चाहिये। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुये कहाकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें, व बिना आवश्यक इधर-उधर भ्रमण न करें तभी हम कोरोना की जंग जित पायेंगे।
-
03/19/2025 446 -
11/03/2024 495
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT