priyanka gandhi and rahul gandhi launches youth manifesto
01/21/2022
588
कांग्रेस ने यूथ मेनिफेस्टो जारी कर किया दावा, ऐसे मिलेगा युवाओं को रोज़गार
नयी दिल्ली : राज्य में हो रहे चुनाव के लिए केवल आरएलडी (RLD) की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया गहया है. वहीं अब कांग्रेस नेआज युवाओं के लिए युवा घोषणा पत्र जारी किया है. राज्य में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार युवा और महिलाओं के मुद्दे को उठा रही है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी किया. यह घोषणा पत्र पार्टी युवाओं को रोजगार, परीक्षा शुल्क और भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना दृष्टिकोष पेश करेगी. वहीं यूपी में कांग्रेस महिलाओं और युवाओं पर फोकस कर रही है और उसने राज्य में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है.
राहुल गांधी ने यूथ मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि इसे युवाओं से बात करते हुए तैयार किया गया है. राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि देश और यूपी की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है. यूपी के युवा का भविष्य है उसके लिये कांग्रेस के खोखले शब्द नहीं बल्कि एक रणनीति है. हम रोजगार कैसे दिलाएंगे ये घोषणापत्र में लिखा है. ये मेनिफेस्टो कांग्रेस की आवाज नहीं है. हमने यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार शामिल किए हैं.
कांग्रेस नेता ने बताया कि 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है. सच्चाई देश को दिख रही है कि ये क्यों हो रहा है. यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत है. हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं. हम देश की लड़ाई लड़ रहे हैं. आप प्रदेश की लड़ाई लड़ रहे हैं.
इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा, हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में युवाओं से बात की है. उनकी समस्याओं को समझा गया. भर्ती विधान कहने का मकसद है कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है. यूपी में लोग त्रस्त हैं रोजगार नहीं मिलते.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 446 -
11/03/2024 495
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT